महामहिम के आगमन पर नगर निगम की बड़ी लापरवाही

महामहिम के आगमन पर नगर निगम की बड़ी लापरवाही


कानपुर। एक तरफ जहां देश के प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति के आगमन पर शहर को साफ सुथरा रखने की जिम्मेदारी नगर निगम है, वही नगर निगम खुद अपना परिसर भी साफ सुथरा नही कर सका। और महामहिम के कार्यक्रम को भी गन्दगी के बीच निपटाने के सभी हथकंडे अपना लिये।नगर निगम लापरवाही करने के नाम पर सभी हदें पार कर जाता है। और बड़े बड़े कारनामे कर खुद अपनी पीठ भी थपथपा लेता है।


नगर निगम परिसर मे ही लगे है कूड़े के ढेरमहामहिम के आगमन स्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर कूड़े के बड़े बड़े ढेर लगे है, और वहां पर सफाई के नाम पर नगर निगम खानापूर्ति भी नही कर पा रहा है। जबकि वहां पर नगर निगम का उद्यान विभाग का कार्यालय है। और कार्यालय होने के नाते अधिकारियों का आवागमन भी लगातार बना रहता है। लेकिन फैली हुई गन्दगी को ऐसे मौके पर भी साफ करवाने के लिए किसी ने भी हिम्मत नही जुटाई। और महामहिम के कार्यक्रम को ऐसे ही गन्दगी भरे माहौल में निपटाने की तैयारी कर ली।आप को अवगत करवाते चले कि  नगर निगम उद्यान विभाग कार्यालय से नगर निगम के मुख्य भवन के बीच फैली गंदगी और टूटी सड़क महज लापरवाही का नतीजा है। दिन भर अधिकारियों की आवागमन भरी राह में फैली गंदगी और टूटी सड़क को ऐसे मौकों पर भी न तैयार होना बड़ी लापरवाही है।


पूर्व में भी मुख्यमंत्री योगी के साथ कुछ ऐसा ही कर चुका है नगर निगम बीते दिनों गोविंदनगर विधानसभा उपचुनाव के दौरान आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भी नगर निगम कुछ ऐसा कर चुका है जिससे प्रदेश के मुखिया का अपमान कहें या नगर निगम की बेशर्मी। हुआ ये था कि रतनलाल नगर में चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए आये सीएम योगी ने शास्त्री चौक चौराहे पर लगी शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कुछ ऐसी दशा में किया था जिसकी कल्पना मात्र से ही लगता है कि नगर निगम के अधिकारियों ने भयमुक्त होकर मनमानी करने का मन बना लिया है।नगर निगम के अधिकारियों ने सीएम योगी द्वारा टूटे फूटे प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण करवा दिया। जबकि नगर निगम द्वारा शास्त्री जी के प्रतिमा स्थल के सुंदरीकरण के लिए पूर्व में ही निविदा निकाल कर कार्य प्रारंभ करवा दिया था, बावजूद इसके भी सीएम योगी को टूटे फूटे प्रतिमा स्थल पर ले जाकर माल्यार्पण करवा दिया था।


मुख्यमंत्री के बाद अब महामहिम राष्ट्रपति के आगमन पर भी नगर निगम द्वारा फिर वही अकल्पनीय कार्य करने की प्रवृत्ति से यह भी प्रदर्शित होता है, कि आखिर किस कारण कानपुर नगर का नाम प्रदूषण के लिए नम्बर एक पर आया है।


पहली बार नगर निगम मे आ रहे है महामहिम मिली जानकारी अनुसार नगर निगम कानपुर मे महामहिम राष्ट्रपति पहली बार आ रहे है, यह नगर निगम कानपुर के लिए गौरव का विषय है, और यह दिन नगर निगम के इतिहास के लिए खास दिन माना जाएगा। ऐसी स्थिति के बावजूद भी नगर निगम कानपुर लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहा है, हालांकि अभी हाल ही मे आए नए नगर आयुक्त महोदय को नगर निगम कर्मचारियों की कार्यशैली के बारे मे कुछ खास पता नहीं है, और विश्वास मे आकर कर्मचारियों के भरोसे इतने विशाल कार्यक्रम और गरिमामई भव्य दिन का आयोजन कर रहे है, लेकिन उनके अधीनस्थ कर्मचारी उनकी छ्वि को खराब करने मे कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है।